जुर्म

बिना हेल्मेट पहने अब कलेक्ट्रेट में एंट्री नहीं

जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

मेरठ (सिटी रिपोर्टर)। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में बिना हेलमेट के प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह नियम सभी सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। डीएम के आदेशानुसार यदि कोई सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट के कलेक्ट्रेट आता है, तो उसे गेट पर ही रोक दिया जाएगा। लगातार नियम तोड़ने वाले कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी।