शेतकरी विषय

बायोलॉजिकल कृषि उत्पाद ब्रांड इनेरा ने एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर के रूप में किया नियुक्त

बॉयोलोजिकल कृषि उत्पाद विकसित करने वाली अग्रणी अनुसंधान एवं विकास बायोसाइंस फर्म इनेरा ने एम.एस. धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

बॉयोलोजिकल कृषि उत्पाद विकसित करने वाली अग्रणी अनुसंधान एवं विकास बायोसाइंस फर्म इनेरा ने एम.एस. धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इनेरा के साथ मिलकर धोनी जनता के बीच संधारणीय प्रकृति के जैव इनपुट के उपयोग का प्रचार करके खेती के क्षेत्र में बदलाव लाने के इनेरा के मिशन को बढ़ावा देंगे। संस्थापक और समूह के सीईओ अगम खरे ने कहा, “एम.एसधोनी को अपने साथ जोड़कर, हम एक उत्साही सतत कृषि समर्थक का स्वागत कर रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि, “ग्रामीण भारत में धोनी की पहुंच अपने आप में बहुत खास है और खेती की बेहतरी के लिए उनकी लगन,जैव इनपुट को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने और भारत में खेती को फिर से कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।“

अपने विचार व्यक्त करते हुए धोनी ने कहा, “जैवकृषि के लिए इनेरा का दृष्टिकोण और उनके बायोलॉजिकल उत्पाद बड़े अच्छे बदलाव ला सकते हैं और इस बदलाव का समर्थन करने पर मुझे गर्व है। खेती से हमेशा मेरा लगाव रहा है। इनेरा के उत्पादों का उपयोग करने के लिए,लाखों किसानों को प्रेरित करने में मैं बहुत उत्साहित हूं।” खेती में उपयोग किए जाने वाले रसायनों के विकल्प के रूप में बॉयोलोजिकल कृषि उत्पाद दुनिया भर में लोकप्रिय होते जा रहे हैं।