शेतकरी विषय

भारतीय किसान यूनियन ने कमिश्नरी का घेराव किया

भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव किया। वें अपने साथ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए थे।

भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव किया। वें अपने साथ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए थे। जिस वजह से कमिश्नरी व उसके आसपास जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझने की कोशिश की तो उनसे भी नोकझोंक हुई। शांतिपूर्ण आंदोलन के बाद सरकार की सद्बुद्धि के लिए किसानों ने हवन भी किया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे के कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने कार्यालय के बाहर से ताला लगा दिया। जिस वजह से किसान नाराज हो गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने किसानों को समझने की कोशिश भी की, लेकिन किसानों ने एक नहीं सुनी।

किसान नेता रविंद्र का कहना है कि अपने हक के लिए आंदोलन करना भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक का हक है। किसान भी अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं।