भक्ति

कांवड़ यात्रा में विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं : ईशा दुहन

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पश्चिमांचल डिस्कॉम के समस्त 14 जनपदों में अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन मोड में कार्य आरंभ कर दिया है।

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पश्चिमांचल डिस्कॉम के समस्त 14 जनपदों में अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन मोड में कार्य आरंभ कर दिया है। विद्युत हाईटेंशन लाईनों एवं खंभों को निर्धारित मानकों के अनुसार सही किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा पूरी सजगता बरतते हुए जर्जर तार एवं खंभों को बदलने एवं कांवड़ मार्ग पर लगे विद्युत पोल्स पर उच्च गुणवत्ता की पॉलिथिन व टेप लपेटने, खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर की फैन्सिग करने, ट्रांसफॉर्मर लोड, कांवड़ यात्रा मार्गों का सर्वे आदि किया जा रहा है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की एमडी ईशा दुहन ने बताया कि जनपद मेरठ के अंतर्गत बेगमपुल से सोहराब गेट, दिल्ली रोड, गढ़ रोड आदि कांवड़ रूट पर ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर के खतौली में कांवड़ रूट पर बुढ़ाना तिराहे के आसपास खुले तारों को बदलकर, एबीसी कन्डक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है। बुलंदशहर के डिबाई में कांवड़ के दृष्टिगत क्रासिंग आर्म लगाने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ रोड पर दो पोल लगाये गये है। जो इन्सुलेटर पन्चर थे, उन्हें बदलवाया जा रहा है। विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से ढीले व जर्जर तारों को ठीक किया जा रहा है।

मुरादाबाद जिले में दिल्ली रोड पर कांवड़ के दृष्टिगत लूज तारों को कसवाया जा रहा है तथा खम्भों को चैक किया जा रहा एवं खराब पोलो को बदलवाया जा रहा है, फैन्सिग का कार्य भी कराया जा रहा है। नोएडा में दिल्ली रोड पुलिस कन्ट्रोल रूम से ओखला पंक्षी विहार तक लगभग 2 किमी कांवड़ मार्ग पर पेड़ों की कटाई छटाई करायी जा रही है। गार्डिंग का कार्य कराया जा रहा है। ढीले तारों को कसा जा रहा है तथा जर्जर तारों को बदला जा रहा है, पोलो पर पिन्नी लगाने का कार्य किया जा रहा है। एमडी ईशा दुहन ने कावंड़ यात्रा में विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।