देश विदेश

Jharkhand Assembly Elections 2024 :पोड़ैयाहाट विधानसभा में सियासी पारा तेज.. BJP की उम्मीदवारों की दौड़, क्या प्रदीप यादव को टक्कर देंगे विष्णु कांत झा?

उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी करीबी माना जाता है, जो की उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकता है।

आगामी चुनाव को लेकर पोड़ैयाहाट विधानसभा में सियासी पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची में विष्णु कांत झा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी करीबी माना जाता है, जो की उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकता है।

विष्णुकांत झा के अलावा देवेन्द्र सिंह, गजाधर और राघवेन्द्र सिंह के नामों की भी चर्चा हैं। 4 और 5 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की योजना है, जहां सभी प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।


वर्तमान विधानसभा के विधायक प्रदीप यादव के चेहरे पर चिंता की झलक है। अगर सीधा मुकाबला विष्णु कांत झा और प्रदीप यादव के बीच होता है तो यह चुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है। विष्णु कांत झा के पास संगठन का लंबा अनुभव है और वे राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।