देश विदेश

हिमाचल में सरकार ने लागू की नई शर्त..परिवार की एक ही महिला को मिलेंगे 1500 रु.

यह बात सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को विधानसभा में विधायक राकेश जम्वाल, सुखराम चौधरी, रणधीर शर्मा, पवन काजल और विनोद कुमार द्वारा पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में कही।

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की बहुप्रचारित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने 2384 आवेदनों को रद्द कर दिया है। सरकार ने ये आवेदन करने वाली महिलाओं को अपात्र पाया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। यह बात सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को विधानसभा में विधायक राकेश जम्वाल, सुखराम चौधरी, रणधीर शर्मा, पवन काजल और विनोद कुमार द्वारा पूछे गए संयुक्त सवाल के जवाब में कही।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 22.84 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि अब तक 28,249 महिलाओं को इस योजना के तहत राशि जारी की गई है। 31 जुलाई तक 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से 2384 आवेदनों को पात्रता नहीं रखने के कारण रद्द कर दिया गया है।

एक परिवार से एक ही महिला होगी पात्र

विधायक सुखराम चौधरी, राकेश जम्वाल, रणधीर शर्मा, पवन कुमार, विनोद कुमार के प्रश्न पर शांडिल ने बताया कि इसके लिए जो नियम तय किए गए हैं, उनके अनुसार एक परिवार से एक ही महिला इसके लिए पात्र होगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही 2,45,881 महिलाओं को पहले मिल रही पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया है।