भक्ति

कांवड़ यात्रा के दौरान दोपहिया वाहनों के लिए बैरियर लगाएं, लेिकन रास्ते खुले रहने चाहिए

भाजपा नेताओं ने मुख्य सचिवव डीजीपी से की चर्चा

भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेता यूपी के मुख्य सचिव एवं डीजीपी से कमिश्नर कार्यालय में मिले और शहर की समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की, जिसमें महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे शहर को बैरिकेड कर शहर को दो-तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है। 500-700 मीटर पर बैरियर लगाकररास्ते खोले जाएं। जहां पर पुलिस जवान तैनात हो (दुपहिया वाहनों के लिए) जनसाधारण के लिए रोजमर्रा के सामानों की आपूर्तिनिर्बाध रूप से रहे।

बड़े वाहनों को तो रोक कर छोटे वाहनों से माल सप्लाई जारी रखी जाए। बड़े नेताओं के आगमन पर ढक दिए जाते हैं कूड़े के ढेर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा जब स्व. कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे, तब कांवड़ पथ बनाने का सृजन हुआ था। इसके लिए 11 करोड़ रूपया उन्होंने दिया था। क्या कारण है कि 20 वर्ष तक कांवड़ मार्ग पर विकास नहीं हो पाया। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी ने कहा कि नगर निगम सफाई व्यवस्था करने में असमर्थ है। कूड़ा निस्तारण सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। जब कोई भी बड़ा नेता शहर में आता है, तो कूड़े को कवर कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री जब बायरोड आए तब कूड़े के ढेर पर तीन शेड डाला गया।

ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा पानी की निकासी के लिए जो नाले बने हुए हैं, उन पररेलिंग लगनी चाहिए, जिससे कूड़ा भी नाले में न डाला जा सके। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा शहर विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है, पर सबसे प्रमुख समस्या अब तक कूड़ा निस्तारण है, जो एक अहम समस्या है। इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए। पूर्व पार्षद ललित नागदेव ने मुख्य सचिव को नगर निगम की समस्याओं के लिए पत्र दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।