शेतकरी विषय

कृषि विवि कर्मचारी यूनियन के संरक्षक चुने गये डा. राजीव भारद्वाज, अध्यक्ष विनय शर्मा और महामंत्री नितिन सांगवान

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव में संरक्षक डा. राजीव कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष विनय शर्मा एवं महामंत्री नितिन सांगवान चुने गए।

मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव में संरक्षक डा. राजीव कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष विनय शर्मा एवं महामंत्री नितिन सांगवान चुने गए। शनिवार को कृषि विवि में कृषि महाविद्यालय के सामने कर्मचारी यूनियन की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया हुई।

चुनाव अधिकारी भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख एडवोकेट उमेश शर्मा रहे। विभाग प्रमुख ने उपश्रमायुक्त एवं जिला भारतीय मजदूर संघ की कर्मचारी हितों की मांगों के निराकरण के संबंध में पूर स्ण हयोग देने की बात कही। यूनियन पदाधिकारियों ने विवि में वर्षों पुरानी बड़ी समस्या प्रमोशन के संबंध में शासनादेश आने/स्वीकृत होने पर समस्या समाधान होने की बात कही।

कोषाध्यक्ष नीरज शर्माने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एडवोकेट विभाग प्रमुख ने पुरानी कार्यकारिणी भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की, जिसमें संरक्षक राजीव कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री नितिन सांगवान, उपाध्यक्ष डा. मधु, डा. मयूरी शुक्ला, संयुक्त मंत्री अवनीत कैलाश, रूधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, संगठन मंत्री विपिन कुमार, सदस्य दिनेश, विकास चौहान, आमंत्रित सदस्य डा. संगीत शर्मा।

नवगठित कार्यकारिणी द्वारा प्रमोशन कराना, मेडिकल रिबर्समेंट, उपार्जित अवकाश का नगदीकरण भुगतान एवं वेतन विसंगतियां, मुख्य समस्याओं का इस वर्षनिराकरण कराना है। मुख्य रूप से अमित वर्मा, राहुल, हरिकेश, कपिल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।