खेल

समर हॉकी कैंप में बच्चोंने सीखी बारीकिया

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे समर हॉकी कैंप

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे समर हॉकी कैंप में बुधवार भारतीय प्राधिकरण सेवानिवृत्ति वरिष्ठ हॉकी कोच ज्ञानेंद्र सिंह ने कैंप के प्रतिभागी बच्चों को हॉकी खेल से जड़ी ु जानकारी दी। फील्ड पोजिशन मूवमेंट पुशिंग पोजीशन गोल पोस्ट आदि की जानकारी दी। खेल में अपनी साथी को सही पास देना व सही पास लेना ही हॉकी खेल के प्रमुख हिस्सा है। इस तरह बच्चों ने कोच से हॉकी की बारीकियां सीख कर उनके अनुसार अभ्यास के दौरान किया। हॉकी प्रशिक्षण जोगिंदर सिंह अनुसार प्रतिदिन खेल की गुणवत्ता पर रहेगा फोकस। इस दौरान जिला हॉकी संघ कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 2 जून को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद बाटला बच्चों को हॉकी के गुण बताएंगे।