देश विदेश

Bihar News: बिहार के सारण में जुलूस के दौरान 'देश विरोधी' हरकत...तिरंगे के वास्तविक स्वरूप के साथ छेड़छाड़, दो लोगों गिरफ्तार

सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगा लहराया गया, जिसमें अशोक चक्र की जगह पर चंद और तारा बना था।

बिहार के सारण में जिहादियों ने सरेआम देश विरोधी हरकत की है। यहाँ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वास्तविक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई है। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगा लहराया गया, जिसमें अशोक चक्र की जगह पर चंद और तारा बना था। 

सारण जिला के जलालपुर प्रखंड के कोपा बाजार पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगे के वास्तविक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एसपी सारण डॉ. कुमार आशीष ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेते हुए विवादित झंडा को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रात भर चले जलसे के बाद धर्म विशेष समुदाय के लोग सोमवार को खुशी मनाने जब सड़क पर जुलूस की शक्ल में निकले तो उनके जुलूस में तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद और तारा लगा हुआ वीडियो प्रसारित हो गया।