राजकरण

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी

भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

नई दिल्ली (एजेंसी) भाजपा ने दिल्ली में 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी।

इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। 2020 में भाजपा ने महज 8 सीटें जीती थीं। 2025 में 6 गुना ज्यादा यानी 48 से ज्यादा सीटों पर जीती।

केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। इन्हें मिले वोट तीन अंक तक भी नहीं पहुंच सके। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के अनुसार, कांग्रेस के 70 में से 68 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से हाराया, जबकि संदीप दीक्षित को 4568 वोट ही मिले। भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव जीत गए हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मोतीनगर से हरीश खुराना। प्रवेश पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। खुराना पूर्व सीएम मदन लाल खुराना के बेटे हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे 12 वर्षों तक उनकी सेवा करने का और बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर दिया। अगर शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है, तो राजनीति ही उसका जरिया है। इसलिए मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया है और आगे भी इसके लिए काम करता रहूँगा।

 

अब 19 राज्यों में भाजपा या गठबंधन की सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग साफ हो गया है। भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। फिलहाल 70 सीटों में से भाजपा 48 और AAP 22 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी। 2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ा। इसमें 5 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में JMM के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। 2025 यानी इस साल अभी दिल्ली के चुनाव हुए हैं। यहां भाजपा की जीत के बाद 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार हो जाएगी।