मेरठ (NFT)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए विशेष राहत भरा और वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेजों में दस हजार सीटें बढ़ेंगी। हर सरकारी अस्पताल में डेकेयर कैंसर सेंटर खुलेंगे। कैंसर की 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में छूट मिलेगी। टेलीविजन से कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई है, जिससे टेलीविजन सस्ता होगा। अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की गई, सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी की गई।
किसानों के लिए धनधान्य योजना। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से 5 लाख की गई। 2 घरों के मालिकों को भी राहत। डा. बाजपेयी ने कहा कि बजट में खिलौना सेक्टर के लिए विशेष स्कीम लाने की बात कही गई है। पांच लाख एससी और एसटी महिलाओं को नई स्कीम का लाभ मिलेगा। 22 लाख लोगों को लैदर इंडस्ट्री से रोजगार मिलेगा। स्टार्टअप के लिए अब 10 करोड़ रु. तक के लोन की सुविधा। भारतीय भाषा में डिजिटल पुस्तकें होंगी। उड़ान योजना से हैलीपेड विकसित किए जाएंगे। उड़ान योजना से 120 नए एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा, जिसका सबसे ज्यादा फायदा मध्यम वर्गीय लोगों को मिलेगा। निर्यात के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन सेंटर खोले जाएंगे।
रिसर्च के लिए 20 करोड़ रु. की घोषणा। अप्रत्यक्ष कर को कम करेन की घोषणा, जिससे आम आदमी को फायदा मिला। 50 हजार सस्ते मकान बनाए जाएंगे। मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे। कैंसर से जुड़ी दवाएं सस्ती होंगी। ईवी बैट्री पर छूट का एलान। LED/LCD सस्ते होंगे। इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सस्ती होंगी। भारत में बने कपड़े भी सस्ते होंगे। बुनकरों द्वारा बनाए गए कपड़ेभी सस्ते मिलेंगे। मोबाइल फोन सस्ते होंगे। लीथियम बैट्री पर छूट मिलेगी। टीडीएस को और तार्किक बनाया जाएगा। इसकी सीमा दोगुनी की जाएगी।