संपादक के साथ चाय

कांग्रेस को झटका: किशोर त्यागी, अमित त्यागी, रिकिन अहलूवालिया सहित अनेक कांग्रेसी हुए भाजपाई

माछरा ब्लाक के बड़े राजनैतिक और सामाजिक घराने के अधिकांश सदस्य आज अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के महामंत

माछरा ब्लाक के बड़े राजनैतिक और सामाजिक घराने के अधिकांश सदस्य आज अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के महामंत्री व दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे किशोर त्यागी के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख माछरा रहीं कांग्रेस के दो बार जिलाध्यक्ष रहे स्व. अशोक त्यागी की पत्नी निर्मला त्यागी, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख माछरा पुत्र अमित त्यागी, भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री ठा. राजन सिंह, महापौर हरिकांत अहलूवालिया के भतीजे व जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष रिकिन अहलूवालिया, वर्षा त्यागी, अनिल त्यागी, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रमोद पंडित, कांग्रेस सेवादल के पूर्वजिलाध्यक्षजितेन्द्र गूर्जर, युवा कांग्रेस से देव पंडित, सेवादल के पूर्व उपाध्यक्ष लीलू प्रजापति, कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनिल शर्मा सहित 35 से ज्यादा लोगों ने आज भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज सांसद राजेन्द अग्रवाल, लोकसभा संयोजक कमलदत्त शर्मा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी के साकेत स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ली।

जो लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं, उनमें से अधिकांश कांग्रेसी हैं, जो लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका है। उधर, भाजपा से त्यागी समाज की नाराजगी को दूर करने के लिए भाजपा ने जो दांव खेला है, उसमें भाजपा काफी हद तक कामयाब होती नजर आ रही है। माछरा में श्री शिवनाथ सिंह शांडिल्य (बाबूजी) महान शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कालेज माछरा एवं चौ. प्रेमनाथ सिंह इंटर कालेज माछरा की स्थापना की थी। स्व. अशोक त्यागी कांग्रेस मेरठ के दो बार जिलाध्यक्ष एवं दो बार माछरा ब्लाक के प्रमुख रहे हैं, जो स्व. प्रेमनाथ सिंह के पुत्र थे।

वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल शर्मा 25 सदस्यों के साथ भाजपा में जुड़ गये...उधर किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने त्यागी समाज के करीब 31 लोगों को भाजपा में शामिल किया...भाजपा से जुड़े पार्षदों ने कहा कि मोदी-योगी की विचारधारा से प्रेरित होकर वो भाजपा में शामिल हुए हैं...वहीं महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि भाजपा एक सागर है, जिसमें सभी जुड़ते जाते हैं और सब समाज भाजपा के साथ हैं। इसके साथ ही नगर निगम के पार्षदों व पूर्व पार्षदों ने भी की भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने सूरजकुंड िस्थत मीडिया सेंटर पर विपक्ष और निर्दलीय पारदों को भाजपा  ज्वाइन कराई।

जॉइनिंग करने के दौरान सुरेश जैन ने कहा अब समुद्र में मिल रही हैं छोटी नदियां। योगी और मोदी के कार्य को समझने लगे हैं विपक्षी दलों के नेता। मेयर हरिकांत अहलूवालिया की मौजूदगी में ज्वाइन कराई गई भाजपा। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा रहे मौजूद।