भक्ति

अमरनाथ यात्रा में 28वां भंडारा लगाएगी सेवा समिति

अमरनाथ यात्री सेवा समिति गत वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन पर जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारा लगाती आ रही है।

अमरनाथ यात्री सेवा समिति गत वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन पर जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारा लगाती आ रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति अपना 28 वॉ विशाल भंडारा 29 जून से 19 अगस्त 2024 तक मानव सेवा में लगाएगी। यह बातें मंगलवार को अमरनाथ यात्री सेवा समिति के सदस्यों ने एक प्रेसवार्ता के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि, भंडारा यात्रा के मुख्य पड़ाव शेषनाग पर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शेषनाग पर यात्रियों को चाय नाश्ता, भोजन, दूध, गर्म पानी आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि, इस बार भंडारे में यात्रियों के लिए पौष्टिक चीज़े जैसे ड्राई फ्ट, चाट, स रू ्वीट कॉर्न चाट, खिचड़ी, दलिया, गर्म दूध, इत्यादिविशेष रूप से रहेगा। बताया कि, भंडारा जाने से पूर्व समिति द्वारा एक शोभायात्रा का आयोजन गुरुवार 20 जून को दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। यह शोभायात्रा श्री नागेश्वर महादेव मंदिर नई मंडी दिल्ली रोड से प्रारम्भ होकर टीपी नगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, फिल्मिस्तान, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, लालकुर्ती पैठ बाजार, आबूलेन, सदर दाल मण्डी, सदर सर्राफा, बाजार बॉम्बे बाजार होते हुए औघड़नाथ मन्दिर पर विराम लेगी। उन्होंने बताया कि भण्डारे की व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा तीन ग्रुप में की जाएगी। पहला ग्रुप शोभायात्रा के उपरान्त शुक्रवार 21 जून को 5 ट्रक खाद्य सामग्री लेकर रवाना होगा। जिसके बाद दूसरा और तीसरा ग्रुप रवाना किया जाएगा। इस दौरान महेश मित्तल, विशाल गर्ग, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।