देश की शान

क्लब-60 ने किया मेधावियों को पुरस्कृत

क्लब-60 के शिक्षा सेतु मिशन ने डालमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेता 12 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

क्लब-60 के शिक्षा सेतु मिशन ने डालमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेता 12 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। क्लब-60 के सदस्य तथा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के.पी. सिंह ने बताया किशिक्षा सेतु द्वारा साधन हीन मेधावी बच्चों को फीस, बुक्स व ड्रेस आदि सहायता दी जाती है। साथ में उन्हें संस्कारवान एवं प्रतिभाशाली बनाया जाता है। इसी क्रम में गणित व सामान्य ज्ञान की आनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रीष्म अवकाश में किया गया था। परीक्षा उपरांत इनमें विजेता रही कु. पूजा, छवि, कीर्ति, तनु, अनुषा, मीनाक्षी, वंशिका, भूमि, नव्या, चानू, खुशी व आयुषी को विद्यालय के प्रधानाचार्य रियाजुददीन द्वारा नगद पुरस्कार, पुस्तकें व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी को जल बचत व पौधारोपण करने का संकल्प भी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. तेजवीर सिंह ने व संचालन किरनपाल सिंह ने किया।