कर्तव्यपथ

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा : सुनील भराला

भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर मोदीपुरम स्थित कृषि विवि के वेटनरी कांप्लेक्स में समारोह हुआ। इसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। मुख्य अतिथि श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. सुनील भराला एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक विनय रहे। भराला ने कहा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। भराला ने कहा कि वर्ष 1993 में भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से ही अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा किलगातार प्रयासों और याचिका दायर करने के बाद वर्ष 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने श्रमिक कानून लागू कराया। श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नौ योजनाएं लागू कराईं। कार्यक्रम के बाद शिव दुर्गा मंदिर में पौधरोपण किया गया। अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, विजेंद्र, अनुज शर्मा, नरेंद्र, विनय शर्मा, कुशलपाल, विपिन, संजीव राणा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रजापति ने की। संचालन जिला मंत्रीडॉ. मयूरी शुक्ला ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में बताया कि 28 अगस्त को देशभर में पौधे लगाए जाएंगे। कुटुम्ब प्रबोधन की भावना के तहत गोष्ठियां आयोजित कर परिवारों में एकता का संदेश दिया जाएगा। सामाजिक समरसता के तहत सामाजिक कुरीतियां दूर करने को प्रेरित किया जाएगा। स्वदेशी जागरण के तहत स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, विजेंद्र, अनुज शर्मा, नरेंद्र, विनय शर्मा, कुशलपाल, विपिन, संजीव राणा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनय शर्मा और विभाग प्रमुख मेरठ उमेश शर्मा एडवोकेट रहे।