देश विदेश

दिसंबर 2028 तक देश का पहला स्टेशन होगा स्थापित...इन प्रोजेक्ट को भी केंद्र की मंजूरी

जिसमें अंतरिक्ष में स्थापित होने वाला पहला अंतरिक्ष स्टेशन भी शामिल है। जो दिसंबर 2028 तक स्थापित हो जाएगा।

चंद्रयान -3 की सफलता के बाद भारत अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। जल्द ही वह अंतरिक्ष से जुड़े अपने चार और मिशनों को अंजाम देगा। जिसमें अंतरिक्ष में स्थापित होने वाला पहला अंतरिक्ष स्टेशन भी शामिल है। जो दिसंबर 2028 तक स्थापित हो जाएगा।

इसके साथ ही अंतरिक्ष में अपना स्टेशन स्थापित करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा। मौजूदा समय में अंतरिक्ष में दो ही स्टेशन है। इनमें पहला स्टेशन अमेरिका, रूस व यूरोपीय देशों के सहयोग से स्थापित है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्टेशन कहा जाता है, जबकि दूसरा स्टेशन चीन का है।