देश विदेश

Haryana Congress Manifesto: कांग्रेस ने '7 वादे-पक्के इरादे' के नारे के साथ जारी किया संकल्प पत्र... महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये

कांग्रेस का कहना है कि, राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा और हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Haryana Congress Manifesto: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है.हरियाणा के लिए कांग्रेस ने गारंटी पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पार्टी की 7 गारंटियां गिनाई है। कांग्रेस का कहना है कि, राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा और हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

'7 वादे-पक्के इरादे' के नारे के साथ कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें 300 यूनिट फ्री बिजली, MSP गारंटी कानून सहित कई बड़े ऐलान शामिल हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी किया, इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के ऑब्जर्वर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन, पंजाब से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहें. वहीं हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और पूर्व विधायक गीता भुक्कल भी मंच पर नजर आईं.