वारदात

आफत लेकर आई बािरश

उत्तराखंड में बारिश का कहर: सड़कों पर मलबा और पानी; जगह-जगह हाईवे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश हो रही है। वहीं, उत्तरकाशी जनपद में रूक-रूक बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण यमुनोत्री एनएच के पास डाबरकोट और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हेल्गुगाड के पास रास्ता बंद हुआ हैं। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शुक्रवार शाम से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह जगह बंद हो गया है।

लगातार बारिश होने के कारण हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पाया है। कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश से बदरीनाथ हाइवे गौचर के पास कमेड़ा में बंद हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से रास्ता बंद है। कर्णप्रयाग में सड़कों पर जगह-जगह रास्ते बंद है और सड़कों पर जलभराव हुआ है। अलकनंदा और पिंडर नदियां उफान पर आ गई है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। मसूरी शहर में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। चारों ओर घना कोहरा भी छाया हुआ है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा ऋषिकेश में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण राजमार्गस्थित धौलीधार व महादेव चट्टी में मलबा व पत्थर आने के कारण सड़क बंद है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। लेकिन लगातार पत्थर गिरने से जेसीबी काम नहीं कर पा रही है। ट्रैफिक को गजा चाका व मलेथा से डायवर्ट किया गया है।