खेल

मेरठ जोन के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

72वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबाल कलस्टर प्रतियोगिता का समापन

पुलिस लाइन मैदान पर चल रही 72वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में वालीबॉल के अलावा हैण्डबॉल, बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2024 में महिला और पुरूष दोनों ही खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान वालीबाल प्रतियोगिता़ में पुरूष वर्ग में पहला स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर बरेली जोन रही, जबकि प्रयागराज जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वालीबाल प्रतियोगिता़ महिला वर्ग में भी पहला स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।

दूसरा स्थान प्रयागराज जोन और तीसरा बरेली जोन ने प्राप्त किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता़ के पुरूष वर्ग में भी पहला स्थान मेरठ जोन, दूसरा प्रयागराज और तीसरे स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता़ महिला वर्ग में भी पहला स्थान मेरठ जोन, दूसरा आगरा और तीसरा स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया। हैण्डबॉल प्रतियोगिता़ पुरूष वर्ग में भी पहला स्थान मेरठ जोन, दूसरा लखनऊ और तीसरा स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया। हैण्डबॉल प्रतियोगिता़ महिला वर्ग में भी प्रथम स्थान मेरठ जोन, दूसरा स्थान आगरा और तीसरा स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया। सेपक टकरा प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में पहला स्थान पीएसी पश्चिमी जोन और दूसरा स्थान पीएसी मध्य जोन ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में पहला स्थान वाराणसीजोन, दूसरा लखनऊ जोन ने प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, आयोजन सचिव एवं एसएसपी डा. विपिन ताडा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सह आयोजन सचिव एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रेफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्र, एसपी क्राइम अनित कुमार, सीओ शुचिता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।