राजकरण

कर्नाटक की तरह देश से ओबीसी का हक छीन मुसलमानों को देगी कांग्रेस, फिर एससी-एसटी का : पीएम मोदी

बिहार में मुस्लिम बहुल सीमांचल-कोसी की तीन सीटों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के साथ पांच लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हो रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांचल के ही अररिया जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे

बिहार में मुस्लिम बहुल सीमांचल-कोसी की तीन सीटों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के साथ पांच लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हो रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमांचल के ही अररिया जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर प्रहार करते हुए कर्नाटक के वाकये को जनता के सामनेलाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में चुपके से अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर हकमारी के लिए इसमें मुसलमानों को शामिल करा दिया और अब वह पूरे देश में इसेलागू करना चाहती है।

वह इसके बाद अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति की भी ऐसी हकमारी करेगी। कांग्रेस मूलत: देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के अगड-अमीरों को ओ ़े बीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस साजिश में उसके साथ है।

राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे? इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान की परवाह नहीं कर रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी।

उस वक्त कोर्ट ने रोक लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहेकि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस वालों को सांप सूंघ गया है। जा मी े डिया पहले के बयानों को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत के विपक्षी दल हमारी सरकार पर हमला कर रहे थे। आज फिर से वीडियो सामने आ गया है। मीडिया से अपील है कि वह देश को डॉ. मनमोहन सिंह का यह वीडियो दिखाए। देश को जानने का हक है कि उन लोगों नेकिस मानसिकता से 10 साल तक सरकार चलाई थी।