विशेष साक्षात्कार

कांग्रेस से सबका साथ-सबका विकास की अपेक्षा गलत, इनके मॉडल में ‘फैमिली फर्स्ट’ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन दे रहे हैं।

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन दे रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिरसबका साथ, सबका विकासको लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके, अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के मॉडल मेंफैमिली फर्स्टसर्वोपरि है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य मानवी का आत्मविश्वास, विकसित भारत का संकल्प जैसे सभी विषयों की विस्तार से चर्चा की थी। देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई। राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शक भी था। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि यहांसबका साथ, सबका विकासके बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग इस पर क्यों परेशान हो रहे हैं। यह सबकी साझा जिम्मेदारी है और भारत के लोगों ने हमें इसी के लिए चुना है। हालांकि, कांग्रेस से यह उम्मीद करना कि वह इस नारे को समझेगी और यह कैसे काम करता है, एक बड़ी भूल होगी। पूरी पार्टी सिर्फ़ एक परिवार के लिए समर्पित है और इसलिए उनके लिएसबका साथ, सबका विकासके आदर्श वाक्य के साथ काम करना असंभव है।

उन्होंने कहा कि यहां परसबका साथ, सबका विकासपर बहुत कुछ कहा गया।सबका साथ, सबका विकासतो हम सबका दायित्व है। इसलिए देश ने हम सबको यहां बैठने का अवसर दिया है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मॉडल में परिवार को प्राथमिकता देना चिंता का विषय है। इसलिए उनकी नीतियां, कामकाज, भाषण - सभी इसी को सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहे हैं। मैं देश के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने हमें तीसरी बार सेवा करने के लिए चुना। भारत के लोगों ने हमारी प्रगति की नीति को परखा है और हमें अपने वादों को पूरा करते हुए देखा है। हमने लगातारराष्ट्र प्रथमके आदर्श के साथ काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सेसबका साथ, सबका विकासकी अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी। ये उनकी सोच-समझ के बाहर है और उनके रोडमैप में भी ये शूट नहीं करता। क्योंकि जब इतना बड़ा दल, एक परिवार को समर्पित हो गया है, तो उसके लिएसबका साथ, सबका विकाससंभव ही नहीं है। कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल मेंफैमिली फर्स्टही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि भारत के संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो। हमने संतृप्ति का दृष्टिकोण अपनाया है। हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि योजनाएं बिना किसी गड़बड़ी के लाभार्थियों तक पहुंचे। पिछले दशक में हमनेसबका साथ, सबका विकासके आदर्श के साथ काम किया है और इसके परिणाम सामने आए हैं।