राजकरण

Bharat Bandh 2024 : भारत बंद का बिहार में मिलाजुला असर ,प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

21 अगस्त 2024 यानी आज 'भारत बंद' के नाम से देशभर में हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, जिसमें एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया जाएगा।

21 अगस्त 2024 यानी आज 'भारत बंद' के नाम से देशभर में हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, जिसमें एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया जाएगा। 

बिहार में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है, लेकिन राजधानी पटना से एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भाजी। पटना में लाठीचार्ज के अलावा जहानाबाद में पांच प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में बिहार में विभिन्न दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत भारत बंद का कई हिस्सों में असर देखने को मिला।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

बिहार की राजधानी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ एक दिवसीय भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया। बता दें, बिहार में केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) कई जिलों में पुलिस की विभिन्न इकाइयों में सिपाही पद के लिए बुधवार को भर्ती परीक्षा भी आयोजित कर रहा है।