देश विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या में रामलला का करेंगी दर्शन

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू आज करीब चार बजे दोपहर में महर्षिवाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगी।

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू आज करीब चार बजे दोपहर में महर्षिवाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसके बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करने के लिए कार से पहुचेंगी। वे करीब चार घंटे अयोध्या में रहकर हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर सरयू आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वे सरयू महाआरती में शामिल होंगी। इसके बाद फिर रामलला का दर्शन करेंगी। अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के स्वागत में उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत कई महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मई को अयोध्या के रामकथा पार्क पर उतरेंगे। इसके बाद लता चौक से श्रीराम जन्मभूमि पथ के सामने तक करीब दो किलोमीटर का रोड शो करेंगे।