देश विदेश

Haryana Election : चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया...BJP ने अपने 8 और कांग्रेस ने 10 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। भाजपा ने अपने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
 
 
इन नेताओं पर हुई कार्रवाई
 
कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
 
 
रणजीत सिंह चौटाला के अलावा इन नेताओं पर गिरी गाज
रणजीत सिंह चौटाला के अलावा संदीप गर्ग (लाडवा से चुनाव लड़ रहे), जिले राम शर्मा (असंध), देवेंद्र कादियान (गन्नौर), बचन सिंह आर्य (सफीदों), राधा अहलावत (महम), नवीन गोयल (गुरुग्राम) और केहर सिंह रावत (हथीन) को भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित कर दिया गया है. 
 
चौटाला ने भाजपा छोड़ने का फैसला तब किया, जब उन्हें पार्टी ने रानिया से टिकट नहीं दिया. रानिया, वह सीट है, जिसका उन्होंने निर्दलीय विधायक रहने के दौरान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था. चौटाला ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल होने से पहले विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. उन्होंने हिसार से संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.