देश विदेश

Hartalika Teej 2024: सुहागन औरत ही क्यों मानती है हरतालिका तीज? पूजा मुहूर्त-भोग और विधि से लेकर जानें सबकुछ

हरतालिका तीज हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

हरतालिका तीज हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर, 2024 को यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन (Hartalika Teej 2024) कठिन उपवास का पालन करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज आज यानी 6 सितंबर शुक्रवार को है। तीज सुहाग का त्योहार है इसलिए इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
 
इसके साथ ही सुदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो महिलाएं शिव-पार्वती की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें सही पूजा विधि का पालन अवश्य करना चाहिए, जिससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।
 
 
हरितालिका व्रत की विधि? 
 
हरतालिका तीज के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। अगर सेहत ठीक नहीं है तो फलाहार भी कर सकते है। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और पार्वती की संयुक्त पूजा करें। इस दिन शादीशुदा जोड़े को पूरा श्रृंगार करना चाहिए। माता पार्वती को सौभाग्य की सभी वस्तुएं अर्पित करें। उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। इस दिन शाम के समय प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। उन्हें फल, फूल, मिठाई, धूप, कपूर अर्पित करें। फिर विवाहिता स्त्रियां अपनी सास को सौभाग्य की वस्तुएं देकर उनसे आशीर्वाद लें। भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा के बाद ही इस व्रत का पारण करें।इस दिन रात्रि जागरण करना और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी उत्तम रहता है।
 
 
हरतारिका तीज शुभ मुहूर्त 
 
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर यानी कल दोपहर 12:21 बजे शुरू हो चुकी है और यह तिथि 6 सितंबर यानी आज दोपहर 3:01 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार आज ही हरतालिका तीज मनाई जा रही है। हरतालिका तीज का पूजन सुबह करना अच्छा माना जाता है। हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 02 से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, आज 2 शुभ योगों का निर्माण भी होने जा रहा है शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र।