भारतीय सेना नई दिल्ली में जल्द ही आयोजित करेगी चाणक्य रक्षा संवाद

यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 24 और 25 अक्टूबर 2024 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय सेना, सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस) के सहयोग से, "राष्ट्र निर्माण में चालक: व्यापक सुरक्षा के माध्यम से विकास को बढ़ावा" विषय पर अपने प्रमुख कार्यक्रम, चाणक्य रक्षा संवाद-2024 का दूसरा संस्करण आयोजित करने के लिए तैयार है। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 24 और 25 अक्टूबर 2024 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली में आयोजित कर्टेन रेज़र कार्यक्रम में, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हुए, एक लचीले, सुरक्षित और समृद्ध भारत@2047 के भारतीय सेना के दृष्टिकोण पर विचार किया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना का योगदान भी।